Thursday, March 7, 2013

ये  दिवस क्यों?

महिला दिवस 
हिंदी दिवस 
मदर डे 
फादर दे 
क्यों????
क्योंकि ये उपेक्षित हैं 
साल के 365 दिनों में 
सिर्फ एक दिन इनका?
कभी सुना है?
पुरुष दिवस?
इंग्लिश डे?
पुत्र दिवस 
या पुत्री दिवस?
नहीं!
क्योंकि साल के 
सारे  365 दिन इनके हैं 
साल का एक दिन 
आधी आबादी को देकर 
हम कौन सा न्याय 
कर रहे हैं ?
क्यों हम सब खुश हो रहे हैं?
जरा सोचो